Sunday, February 28, 2010

Pudine ki Pakodi

सामग्री : पुदीना पत्ती - 150 gram बारीक़ पिसा हुआ 
इमली - 150 gram पानी में भीगकर रस निकला हुआ 
सरसों तेल - 250 gram
बेसन (चना दाल का)-250 gram
जीरा पावडर ( भुना हुआ )-50 gram
लाल  मिर्च पावडर - स्वादानुसार 
काला  नमक 
सादा  नमक 
गुड - 50 gram
मीठा सोडा - चुटकी भर 
विधि :
इमली  के  रस  में  पिसा  हुआ  पुदीना पत्ती,जीरा पावडर,लाल मिर्च पावडर,गुड और पानी डालकर   लगभग  1 liter गोलगप्पे  जैसा पानी  बना कर रख ले.   
अब  बेसन में चुटकी भर सोडा डालकर थोडा थोडा पानी मिलाते हुए हाथ से या बड़े चम्मच से फेट लिजिए.बेसन का पेस्ट जैसा  हो  जाये  तो  एक  कटोरी  में  पानी  डालकर  उसमे  बेसन के पेस्ट को बिलकुल थोडा सा दाल कर देखें,अगर बेसन का पेस्ट  पानी में नहीं घुले और छहलाने लगे तो समझिए की पकौड़ी के लिए घोल तैयार है. 
एक बड़े डोंगे में आधा डोंगा पानी में थोडा नमक दाल कर मिला ले.
अब कराही को गैस पर रख कर गरम करे इसमें सरसों तेल डाले तथा बेसन के पेस्ट से छोटा- छोटा पकोड़ी तल कर नमक के  पानी में डालते जाएँ.जब सभी पकोड़ी तल जाये तो नामक के पानी से पकोड़ी को हल्का दबा कर निकलते जाएँ और उसे इमली के पानी में डालते जाएँ.चट्पतेदार पुदीने की पकोडिया तैयार है .इसे bowl में परोसे.

खुद भी खाए और लोगो को भी खिलाये 

                                                            होली  मुबारक 

Wednesday, February 24, 2010

Dahibada (Holi Special)

सामग्री:
उरद दाल- 250 gram
सरसों  तेल - 250 gram
ताजा दही - 500 gram
भुना जीरा पावडर -50 gram
काला नमक - 50 gram
लाल मिर्च पावडर - 25 gram
सदा नमक - थोडा सा 
इमली  की  मीठी  चटनी - 250 gram
भुना  हुआ धनिया पावडर - 25 gram
अदरख ,हरी  मिर्च का पेस्ट - 3 छोटा चम्मच 
हिंग - 1 चना बराबर 
विधि:
दाल को साफ करके 5 घंटे के लिए भीगा कर छोड़ दे.जब दाल भीग जाये तो पानी से नीकालकर सुखा पिस ले.दाल के साथ में ही अदरख,हरी मिर्च, हिंग को डालकर पिस ले.अब कराही में तेल को गर्म होने दे और दाल को ठीक से फेट ले और एक साफ रुमाल को भीगा कर हथेली पर फलकर दाल की छोटी गोली रखे और गोल बड़े बना ले बीच में ऊँगली से whole बना दे  इसी तरह से सभी बड़े को fry करती जाये और ठंढे पानी में डालती जाये (एक बड़े भगोने में ज्यादा पानी में नमक डालकर  बड़ा fry करने के पहले रखे और इसी पानी में सारे बड़े को fry करके डालना है) जब  सभी बड़ा fry हो जाये तो ढक कर रख  दे 
मीठी चटनी बनाने के लिए इमली को पानी में भीगकर रस को छान ले. इमली के रस में यदि 200 gram इमली है तो 200 gram चीनी या गुड थोरा सा नमक डालकर गैस पर boil  होने दे जब चटनी बन जाये तो थोरा सा लाल मिर्च पावडर दाल दे  यही चटनी दही बड़ा में ऊपर से डालना है. 
दही को ठीक से फेट ले थोरा सा सादा नमक दाल दे बड़ा को हाथ से दबाकर प्लेट में डाले ऊपर से दही डाले फिर काला  नमक,  जीरा पावडर,लाल मिर्च पावडर,और अंत में  इमली की मीठी चटनी डाले.मेहमानों को tasty दही बड़ा खिलाये और आप भी  खाए.   

Matar Pulaw

samagri:
पुलाव का चावल (fine रिस)- 250 gram
हरा मटर - 250 gram
घी - 100 gram
जीरा - 2 चम्मच 
तेज पत्ता - 4
चीनी - 1 चम्मच 
नमक - स्वादानुसार 
साबूत गरम मसाला (हल्का कुटा हुआ) लौंग-2, छोटी  इलाइची -2,दालचीनी 2 टुकड़ा,
हरी मिर्च - 2
धनिया पत्ती बारीक़ कटा हुआ (सजाने के लिए)
प्याज (onion 2-midium size) यदि मन हो तो. 
vidhi:
चावल को धोकर पानी से निकाल दे और किसी थाली में फैला दे.जब पानी निथर जाये तो गैस पर pan को गर्म करे. पहले  घी  डाले और सभी साबूत मसाले को दाल दे.अब कटे हुए प्याज को डाले जब प्याज हल्का गुलाबी हो जाये तो मटर के दानो को  डाल कर नमक डाल दे और थोड़ी देर के लिए ढक कर गैस को सिम पर कर दे.3 मिनट के बाद चावल को डाले और धीमी आंच पर भुने. जब खुशबू आने लगे तो 500 gram पानी डालकर कुकर में दाल दे.पहले गैस high रखे जब चावल boil होने लगे तो गैस को sim पर कर दे weight नहीं लगाना है. जब सारा पानी सुख जाये तो आपका मटर पुलाव ready है.इसे आप  सलाद या रायता के साथ मजे से खा सकते है. 

Malpua ( Holi Special )

सामग्री :
मैदा  या  आटा - 500 gram
दूध  - 400 gram
चीनी  - 400 gram
सौफ मोटा कुटा हुआ  - 2 चम्मच 
छोटी  इलाइची  पावडर - 2 चम्मच 
घी  या  तेल - 500 gram,तलने  के  लिए 
विधि :
मैदा या आटा में थोडा थोडा दूध डालते हुए ठीक से फेटे और चीनी सौफ़ और इलाइची पावडर को डालकर ठीक से मिला ले.अब  कम से कम 4 से 6 घंटे के लिए ढक कर रख दे.उसके बाद गैस पर fry pan में तेल या घी डालकर गर्म  करे.जब तेल गर्म हो जाये तो बड़े चम्मच की सहायता से घोल को डाले और जब पक जाये तो पलट कर भी ठीक से fry कर ले.इसी तरह से सारे मालपुआ कोअक अक कर तल कर रख ले. ये मालपुआ ठंडा या गर्म दोनों ही बेहद स्वादिस्ट लगता है.

Kanji Bada

सामग्री :
उरद  डाल - 250 gram
सरसों  तेल - 250 gram
हिंग - चना  बराबर  
अदरख  - 2 इंच  का  टुकरा , साफ  किया  हुआ 
हरी  मिर्च  - 3
जीरा  - 2 चम्मच  
इमली  - 150 gram
गुड  (jageri )- 50 gram
नमक - स्वादानुसार 
कला  नमक - आधा  चम्मच  या  स्वादानुसार  
लाल  मिर्च  पावडर - 2 छोटा  चम्मच 
धनिया  पावडर  (भुना  हुआ  ) -1 चम्मच
जीरा   powder- 4 छोटा  चम्मच  (भुना  हुआ  )
पानी - 1 लीटर 
विधि :
दाल  को  धोकर  5  घंटे  के  लिए  भीगा  दे. इमली  को  साफ  से  धो  कर  पानी  में  भीगा  दे .जब  इमली  ठीक  से  भीग  जाये  तो  इमली  का  सारा  रस  छान  कर  निकाल  ले  और  उसमे   पानी  डालकर  गुड  को  भी  डाल  दे. इसके  बाद  सभी  मसाले  को  भी  पानी  में  मिला  दे  यदि  मन  हो  तो  पुदीना  पत्ती  को  भी  महीन  पीसकर  पानी  में  मिला  सकते  है .अब  दाल  को  बिना  पानी  डाले  महीन  पिस  ले. साथ  ही  कच्चा जीरा  हिंग  अदरख  और  हरी  मिर्च  को  भी  दाल  में  ही  डालकर  ठीक  से  पिस  ले .जब  सारा  दाल  पिस  जाये  तो  दाल  को  गोल  घुमाते  हुए  फेट  ले .अब कराही  में  सरसों  तेल  डालकर  गर्म  करे. जब  तेल  गर्म  हो  जाये  तो  हाथ  में  पानी लगाकर  हाथ  को  चिकना  कर  ले  और  दाल  की  छोटी  छोटी गोली  फटाफट  डालती  जाये. गैस  को  high पर  ही  रखे. जब  ठीक  से  fry हो  जाये  तो  पकोडो  को  इमली  के  रस (पानी ) में  डालती  जाये .इसी  तरह  से  सारी  पकोडियो  को  तल  ले  और  2 से  3 घंटे   के  लिए  ढक  कर  रख  दे .कांजी  बड़ा,बड़ा ही  स्वदिस्ट  पकवान  है . लोग  आपकी  काफी  तारीफ  करके  खायागे .होली  में  आप कांजी बड़ा जरूर  बनाये . 

Aludam (Holi Special)

सामग्री :
आलू  -500 gram
पोस्तु  - 25 gram, barik pisa hua
काजू  - 20 pc
बादाम  - 20 pc, महीन  पिसा  हुआ 
सौफ - 2 चम्मच .
अदरख  - 2 इंच  का  टुकरा .
हरी  मिर्च - 4, सभी  महीन पिसा  हुआ 
दही  - 1 कप  
टमाटर  का  रस  - 2 कप 
कसूरी  मेथी  - 1 चम्मच 
लालमिर्च  पावडर - 2 चम्मच 
गरम  मसाला  पावडर - 1 चम्मच 
घी  - 25 gram
तेल - 250 gram
जीरा  - 1 चम्मच 
tej patta- 2
namak - Swadanusar
haldi - 2 chammach

विधि : आलू  को  छीलकर  कांटे से  गोज  ले  और  धोकर  नमक  हल्दी  लगाकर  तेल  में  deep fry कर  ले .जब  सारा  आलू  fry हो  जाये  तो  कराही, जो  तेल  बचा  है, उसमे  जीरा  तेज  पत्ता  डाल  दे  और  पहले  अदरख  हरी मिर्च  का  paste डाल  दे  फिर  दही  को  डाले  जब  दही का  पानी  सुख  जाये  तो  टमाटर  का  रस  डाल  दे  इसके बाद  काजू  बादाम  का  paste भी  डाल  दे ,पोस्तु  को  भी डाल  दे .side से  2 चम्मच  घी  डाल  दे .अब  आलू  को  डालकर  ठीक  से  मिलाये . कसूरी  मेथी  भी  डाल  दे.ab 2 छोटे  ग्लास  पानी  डालकर  ढक  दे .5 मिनट  के  बाद  गरम  मसाला  डालकर  गैस  पर  से  नीचे  उतार  ले.अब  1 छोटे  fry pan में  घीको  गर्म  करे  और  कश्मिरिमिर्च  पावडर  डालकर  अलूदम  को  उपर से  तड़का लगा  दे  आपका  tasty  अलूदम  बिलकुल  तैयार  है 

Friday, February 19, 2010

Chatpate Alu

सामग्री:
ऊबले आलू - 500 gm
इमली की मीठी चटनी- 1 छोटी कटोरी
धनिया पत्ती की तीखी चटनी- 1 कटोरी   
भुना जीरा पावडर-  4 चम्मच 
लाल मिर्च पावडर-  2 चम्मच
नमक- 2 छोटा चम्मच
कला नमक- 2 छोटा चम्मच
विधि: ऊबले आलू को छोटे छोटे काट ले और उसमे सभी मसाले और चटनी को भी डाल कर ठीक से मिलाकार खाए और खिलाये

Stuffed Pua

सामग्री :
मैदा  - 500 gm
चीनी  - 750 gm
सफ़ेद  तेल - 1 ltr
मावा  - 250 गम
नारियल  पानीवाला - 1 कद्दूकस  किया  हुआ 
हरी  इलायची - 6 बारीक़  कुटा  हुआ 
दूध  - 250 gm
विधि :     
मैदा  को  एक  गहरे  बर्तन में  डाले  और  थोडा  थोडा  करके  दूध  डालते  हुए  ठीक  से  मिला  ले.  यदि  घोल  जमा  हुआ  है  तो  थोडा  पानी  दाल  सकते  है . जब  पुआ  के  जैसा  घोल  बन  जाये  तो  मैदा  के  घोल  को  एक किनारे  ढक  कर  रख दे . अब  गैस  पर  कडाही  को  रखे  और  किस्साहुआ  नारियल  को  धीमी  आंच पर  गर्म  करे. 3 मिनट  के  बाद  नारियल  में  मावा  को ठीक  से  मिलाये .जब  नारियल और खोवा ठीक  से  मिल  जाये  तो  100 से  150 gm चीनी डालकर  पूरी  तरह  सूखने  तक  पकाए  और  लगातार चलाती रहे. सूखने  के  बाद गैस पर से नीचे उतार ले जब ठंडा हो जाये तो इलायची  पावडर दाल दे और छोटा छोटा पेड़ा बना ले और एक किनारे रख  दे .अब एक बड़े बर्तन  में 500 gm चीनी में 2 ग्लास (midium size) पानी  डालकर चासनी बना ले.चासनी में  आप यदि मन हो तो 2/4 धागे  केसर  के  भी डाल सकती है.अब गैस पर कडाही में  तेल या घी डालकर गर्म होने दे .अब 1 टेबल स्पून में पहले थोडा सा मैदा के घोल को डाले,उसके ऊपर पेड़ा रखे फिर से मैदा के घोल को डाले और तेल में तल ले और चासनी में डालती जाये इसी तरह से सभी पुआ के बीच में पेड़ा को भरकर stuffed पुआ बना ले.खुद भी खाए और लोगो को खिलाये सबको जरूर पसंद आएगा.                                     

Moong ki dal ka dhokla

सामग्री :
मूंग  दाल - 2 कटोरी 
उरद  दाल -  4 चाय  चम्मच 
दही - 1 छोटी  कटोरी 
नमक - स्वादानुसार
इनो - 1 चाय  चम्मच 
अदरख -हरी  मिर्च  का  पेस्ट -  2 चम्मच 
मीठा  नीम  पती  (curry patta )
हरी  मिर्च - 4 गोटा 
सरसों  तेल - 2 चम्मच  (musturd oil )
सरसों  दाना - 2 चम्मच 
चीनी  -  1 चम्मच 
नीबू का  रस -  1 चम्मच 
नारियल - 1 तुकडा   कदुकस  किया  हुआ 
विधि :
दोनों  दाल  को  4 घंटे  के  लिए  भीगा  दे.  जब  दाल  फूल  जाये  तो  दाल  को  महीन  पिस  ले . उसके  बाद  दही  और  नमक  मिलाकार  2 से  3 घंटे  ढक  कर  छोड़ दे .इसके बाद दाल  में  इनो  तथा  मसाले  का  पेस्ट  डालकर  भाप में  पका  ले (इडली जैसा ) या  इडली  स्टैंड  में  भी  पका  सकती   है . पक  जाने  के  बाद  जब  ठंडा  हो  जाये  तो  ढोकला  को  टुकडो में  काट  ले. अब  कराही  में  तेल  गर्म  हो  जाने  के  बाद  सरसों  दानो, हरी मिर्च दाल दे जब चटकने लगे  तो  थोरा  सा पानी  दाल  दे, boil  होने  के  बाद  गैस  को  बंद  कर  दे . जब  तेल  बिलकुल  ठंडा हो  जाये  तो  कटाहुआ ढोकला  को  डालकर  ठीक  से  मिला  ले. 
नोट :  इसे  आप  किसी  भी  चटनी  या  sauce के  साथ  खा  सकते  है. 

Thursday, February 18, 2010

Raspua (holi special)

सामग्री :
मैदा - 500 gm
दूध : 350gm
चीनी  - 500gm
सौफ -   2 चाय  चम्मच  हल्का  कुटा  हुआ 
हरी  इलाइची  पावडर-  1 चाय  चम्मच 
तलने  के  लिए  तेल - 500gm
विधि :
मैदा  में  थोडा  थोडा  दूध  डालकर  ठीक  से  फेट  ले.  जब  मैदा  ठीक  से  दूध  में  मिल जाये  तो  घोल  में  सौफ  और  इलाची  पावडर  को  भी घोल  में  डाल  कर  मिला  ले.अब  गैस  पर  बड़े  बर्तन  में  2 छोटे  ग्लास  पानी  डालकर  चीनी  को  डाल  दे .अब  बर्तन  को  गैस  पर  गर्म  होने  दे  और  लगातार  चलाती  रहे , जब  चासनी  उबालने  लगे  तो  बर्तन  को  नीचे  उतार  ले  चासनी  में  थोड़ी  सी  इलाची  पावडर  और  केसर  के 2 धागे  भी  डाल  सकती  है.  अब  गैस  पर  फ्राई      पैन  में  तेल  डालकर  गरमहोने  के  लिए  रखे. जब  तेल  गर्म  हो  जाये  तो 1 चम्मच  मैदे  का  घोल  गर्म  तेल  में  डाले.  जब  एक  तरफ  से  सिक  जाये  तो  पलट  कर  दूसरी  तरफ  भी  फ्रैई कर  ले.  तेल  में  से  नीकालकर  गर्म  ही  चासनी  में  डाल  दे  इसी    तरह  से  सारे  रस  पुआ  बनाना  है .
नोट:_रसपुआ गरमागरम  बहुत  ही  टेस्टी लगता  है . आप  इस  घोल  को  fridge में  रखे  और  जब  जितनी  जरुरत  हो  उतनी  फ़्राईइ करे .

Tuesday, February 16, 2010

Sweet Mini Dosa

सामग्री   :
मैदा  - १ कटोरी
सूजी  १ कटोरी
आटा -1  कटोरी
चीनी - 1 कटोरी
नारियल -१  पानीवाला कदुकस  कियाहुआ
मावा १५०   gm
इलायची पावडर  1 छोटा चम्मच
दूध २ कटोरी
सफ़ेद तेल १ कटोरी
विधि
मैदा-सूजी -आत्ता  को एक  साथ मिलाकार थोरा  थोरा दूध डालकर घोल बना कर रख ले अब दूसरी तरफ गैस पर pan में नारियल मावा और चिन्नी को एक साथ मिलाकार ठीक से मिला ले जब पण किनारा छोरने  लगे तब गैस पर से उतारकर  ठंडा होने दे  इलायची पावडर को भी डाल दे  अब गैस पर तवा को गर्म कर ले तेल डालकर चिकना कर ले बरे  चम्मच की सहायता से १चम्मच  घोल डालकर छोटा सा डोसा बना ले साइड में थोरा तेल भी डाले जब गुलाबी हो जाये तो विच में मावा मसाला भर दे और दोनों साइड से डोसा की तरह मोर  दे इश तरह से आप सभी दोसे को बना ले इशे आप ठंडा या गरम दोनों तरह से खा सकते है  आपका टेस्टी sweetminidosa  तैयार है   

Sunday, February 14, 2010

Ghobhi Pratha

सामग्री :
फूल  गोभी कद्दूकस  किया  हुआ - 4 कटोरी 
हरी  मिर्च - 4 बारीक़   कट्टी  हुई 
धनिया पत्ती थोडीसी बारीक़  कटी  हुई 
धनिया  पावडर  1 चाय चमच 
नमक - स्वादानुसार 
सफ़ेद  तेल  1 कटोरी 
आटा    6 कटोरी 
अजवाइन - अन्दज्से          
विधि : सबसे  पहले  गोभी  में  सभी  मसाले  को  ठीक  से  मिला  ले, गोभी  कद्दूकस  करने  के  बाद  हाथ  से  दबाकर  गोभी  का  पानी  निकाल  दे  तभी  मसाले  डाले 
नमक  भी  डाल  दे.अब  आटा में  नमक  और 2 चम्मच  तेल  डालकर  ठीक  से  मिला  ले  पानी  डालकर  रोटी  के आटा की  तरह आटा  गूंध ले.अब  आटा को  बराबर  भागो में बटकर लोई बना  ले . अब  एक  लोई  को  लेकर  हाथ  की  सहायता  से  कटोरी   बनाकर  बीच में  गोभी  को  भर  दे   और  आटा  या  तेल  लगाकर  गोल  बेल  ले   इसी  तरह  से  सभी  पराठा  को  भरकर तैयार कर  ले  और  तवा  पर  तेल  डालकर  ठीक  से  सेक  ले .इस  पराठे  को  आप  ताज़ी  दही,  आम  के  अचार  के  साथ  खा  सकते  है .

Tuesday, February 9, 2010

Instant Suji Dhosa

सामग्री :
सूजी - 3 कटोरी
खट्टा दही -1.50 कटोरी
प्याज बारीक़ कटाहुआ- 2
करीपत्ता - थोडासा
सरसों - १ चाय चम्मच
अदरक हरीमिर्च का पेस्ट -3 चाय चम्मच
नमक - अन्दाजसे
सफेदटेल- 1.50 कटोरी
विधि:
सूजी को दही में घोल कर आधे घंटे के लिए ढककर छोड़ दे.जब सूजी भीग जाए तो उसमे बारीक़ कटा प्याज, अदरक, हरी मिर्च का पेस्ट, नमक, करी पता को भी बारीक़ काटकर घोल में ठीक से मिला ले.यदि घोल गाड़ा लगे तो थोडा पानी डाल ले.इसके बाद fringpan में दो चम्मच तेल डाल कर गर्म होने के बाद सरसों डाल कर घोल में तड़का लगा दे.अब अछे से फेटकर घोल एक  समान  बना ले.तवा गर्म कर एक एक कर तेल डाल कर डोसा बनाते और खिलाते  जाए.             

Monday, February 8, 2010

Besan Chilla

सामग्री:
बेसन - 3 कटोरी 
प्याज़ - 2 बड़ा 
अदरख  हरी  मिर्च   का  पेस्ट -  3  चाय चम्मच 
धनिया  पत्ता  बारीक़  कटा  हुआ - अंदाज  से 
जीरा   गोलमिर्च  मोटा  कुटा  हुआ- 2  चाय चम्मच 
हिंग  पावडर - चना  बराबर 
नमक - अंदाज  से 
हल्दी - अंदाज  से 
तेल  (refiend) - आधा कटोरी 
विधि :
बेसन  में  सभी  मशाले  को डालकर  ठीक से  मिला  ले,  पानी  डालकर  घोल  बना  ले  प्याज  को  बारीक़  काटकर  बेसन  में  मिला  दे . अब  गैस  पर  तबा  को  गर्म  कर  पहले  1 चम्मच  तेल  डालकर  तवा  को  चिकना  कर  ले  बेसन  के  घोल  को  डालकर  तवा  पर  पतली  रोटी  के  समान  गोल  बना  ले और पलटकर तेल डालकर सेक ले .  एक  एक  कर  इसी   तरह  से  सभी  चिल्ला  बना  ले .  
हरी  चटनी  के  साथ  गरमागरम  परोसे .बहुतही अछा  लगता है .