Saturday, February 17, 2018

आलू चटाकेदार


सामग्री:
आलू छोटे आकार के - 500 gm
शिमला मिर्च - 2 
हरी मिर्च बारीक कटी हुई - 2
प्याज़ छोटे आकार का -100 gm छिले हुए 
टमाटर सॉस - आधी कटोरी
हरी मिर्च की सॉस - 2 छोटे चम्मच 
सोया सॉस - 2 छोटे चम्मच 
नमक - अन्दाज़ से 
सफ़ेद तेल - 2 बड़े चम्मच                       
सफ़ेद तील या तीसी भुना हुआ - 1चमच

बिधि:
सबसे पहले आलू को हल्का उबालकर छिलका सहित एवं प्याज़ दो-दो टुकड़ों मे काटकर रख ले। अब कड़ाही में तेल डालकर गरम होने के बाद प्याज़ डालकर हल्का भूने जब हलके गुलाबी रंग आ जाए तो शिमला मिर्च,आलू एवं नमक डालकर थोड़ी देर ढककर पकने दे। गैस को धीमी ऑच पर ही रखें ,दो तीन मिनट के बाद तील /तीसी को छोड़कर ,सारी सामग्री  डालकर ठीक से मिलाएँ। अन्त में तील /तीसी को ऊपर से डालकर गरम गरम खाए।

ज्वार की इडली स्वादिष्ट चटनी के साथ


सामग्री:
ज्वार के दाने - 2 कटोरी
उरद दाल - 1 कटोरी 
नमक अन्दाज़ से

विधि:
ज्वार के दाने और दाल को ठीक से धोकर पानी मे 6 से 8 घंटे के लिए भीगने छोड़ दें, अब इन्हें अछि तरह Mixie में महीन पीस लें। इसमें थोड़ा सा नमक मिलाकर ढककर रख दे।जब ठीक से ख़मीर उठ जाए तो इडली के साँचे में थोड़ा थोड़ा तेल लगाकर चिकना कर ले और घोल डालकर इडली बना ले। 
यदि आप चाहे तो इस घोल मे गाजर, मटर, बिंस को महिन काटकर मिला दे। एक चम्मच ज़ीरा जरुर मिला लें। 
आपकी स्वादिष्ट इडली तैयार है। यह बहुत ही पौष्टिक है। मधुमेह के रोगियों के लिए अति उतम है। 

चटनी के लिए सामग्री:
चना दाल भुना हुआ- 50 gm 
कच्चा नारियल टुकड़ों मे कटा हुआ- 50 gm
करी पता- 15 / 20 
हरी मिर्च -2
नमक अन्दाज़ से 
अदरक थोड़ा सा 
लहसुन - 4 / 5 कली छिला हुआ
दही - 50 gm या नींबू  का रस

बिधि:
चटनी जार मे पहले दाल को महिन पीस लें । उसके बाद सभी चीज़ों को एकसाथ डालकर अछे से पीस ले। यदि आपकी ईछा हो तो उपर से राई, हिंग, करीपता , एक सूखी मिर्च का तड़का लगा दें चटनी काफ़ी स्वादिष्ट हो जाती है। 
इडली एवं चटनी एकबार जरुर बनाएँ ।  

Thursday, February 15, 2018

लाजवाब पनीर की सब्ज़ी



सामग्री:
पनीर - 400 gm
थोड़ा सा सफ़ेद तेल
घी - 2 चाय चम्मच 
नमक अन्दाज़ से 
काजू- 25 gm 
बादाम छिला हुआ - 10 
अदरक हरी मिर्च पीसा हुआ - 2 चम्मच 
गरम मसाला पाउडर - 1 छोटा चम्मच 
टमाटर - 200 gm पीसा हुआ 
कसूरीमेथी - 1छोटा चम्मच 
लाल मिर्च पाउडर 
साबुत ज़ीरा 

बिधि:
सबसे पहले काजू बादाम को बारिक पीस ले। अब गैस पर कड़ाही को रखकर कर 2 चमच तेल डालकर गरम करे, ज़ीरा डाल दे। अब इस तेल में पीसा हुआ टमाटर डाल कर धीमी आँच पर भूने।नमक, काजू, बादाम, कसुरीमेथी, अदरक हरी मिर्च को भी डाल कर भून ले।अब पनीर को मनचाहे आकार में काटकर डाल दें। अन्त मे गरम मसाला भी डाल दे। यदि थोड़ा रसा चाहिए तो पानी डालकर 5 मिनट ढककर उबलने दे। पनीर की सब्ज़ी को नीचे उतार कर किसी डोगें रखें,घी को गरम करके लाल मिर्च पाउडर डाले और तड़का लगा दे।                     
कम समय /मेहनत मे ये सब्ज़ी बन जाती है । एक बार जरुर बनाकर देखें।


हरा भरा पराठा



सामगी:
पालक का साग - 250  gm
ताजे मटर के दाने  - 400 gm
गेहूँ का आटा - 500gm
नमक अंदाज  से 
अजवायन - 1छोटा  चम्मच
अदरक कटा हुआ - 2 छोटा चम्मच
हरी मिर्च अपनी ईछानुसार
गर्म मसाला पाउडर - 1छोटा चम्मच
पराठो को सेकने के लिए घी  या तेल
सरसों का तेल थोड़ा सा
जीरा - 1चम्मच
हिंग - 2 चुटकी
चीनी - 1छोटा चम्मच यदि इच्छा हो तो
हल्दी पाउडर - 1/2 चम्मच

विधि:
सबसे पहले  पालक को धोकर साफ कर लें। अब पालक को काटकर कुकर मे एक सीटी लगा कर पका ले। जब ठंडा हो जाए तो mixer मे महिन पीसकर रख ले। अब आटे मे नमक, अजवायन, थोड़ा सा तेल डालकर अछे से मिलाने के बाद पालक को डालकर आटे मे ठीक से मिलाकर एक तरफ रख ले। अब गैस पर कड़ाही को गर्म करे। अब सरसों तेल डालने के बाद जीरा हिग डालने के बाद मटर के दाने को डाल दे। थोड़ी  देर के लिए ढककर  रखे। जब पक जाए तो सभी मसाले को डालकर  ठीक से मिलाने के बाद मटर को भी महिन पीस ले। अब आटे  की छोटी छोटी लोइ बनाने के बाद एक लोइ की कटोरी बनाने के बाद मटर का मसाला  भरकर तेल लगाकर पराठा को बेल ले और तवे  पर घी या तेल डालकर अछे से सके ले। इसी तरह से सभी पराठो को सेक ले।
आपका स्वादिष्ट पराठा खाने के लिए तैयार हौ।

Monday, February 12, 2018

जुकीनी नए अन्दाज़ में

सामग्री :
जुकीनी - १ 
सफ़ेद तील - २ छोटे चम्मच
खशखश के दाने - १ चम्मच - १ छोटा चम्मच
गोल मिर्च पाउडर - १ चम्मच 
नमक अपने अन्दाज़ से 
थोड़ा सा सफ़ेद तेल 
मैदा क़रीब ५० gm 

विधी:
सबसे पहले जुकीनी को धोकर गोल गोल टुकड़ों मे काटकर एक तरफ़ रख दे । अब तवा को गरम करे और तील एवं खशखश को हल्का भून ले। अब मैदे मे नमक तील खशखश गोलकी पाउडर डालकर ठीक से मिलाने के बाद थोड़ा थोडा पानी डालते हुए गाढ़ा घोल बना ले। अब तवा को गरम करने के बाद थोड़ा तेल लगा कर चिकना कर ले। अब जुकीनी को घोल मे डुबाकर एक
एक करके तवा पर डालती जाए धीमी आँच पर थोड़ा तेल डालते हुए पलटकर सेके। हल्का गुलाबी होने के बाद इसे गरम गरम खाए। 
खाने मे स्वादिष्ट है किसी भी चटनी के साथ मे खा सकते है । 

Sunday, February 4, 2018

सेब की चटनी

सामग्री:
सेब  - १
धनिया पती - १ छोटा बंडल 
बारीक कटा हुआ लहसुन - ६ या ७ कली 
हरी मिर्च - १ या दो
ज़ीरा - एक चम्मच
शहद  - १ चम्मच
काला नमक एवं सादा नमक ईछानुसार 
नींबु का रस - १

विधी:
सभी सामग्री को एक साथ मिलाकर चटनी जार मे पीस ले चटनी को ज़्यादा महिन ना पीसे ।

लीजिए आपकी स्वादिष्ट चटनी तैयार है । इसे आप किसी भी चीज़ के साथ खा सकते है काफ़ी पौष्टिक भी है ।




Saturday, February 3, 2018

मलाई की बर्फ़ी

सामग्री:
पनीर - ५००/ gm
गाढ़ा किया हुआ दूध - २००gm
चीनी -१०० gm
दूध पाउडर - २०० gm
केसर के धागे - ८ या १०
सजाने के लिए, बादाम - ५ पिस्ता - १० कटा हुआ

विघी:
सबसे पहले कड़ाही मे पनीर को डालकर गैस पर रखे और धीमी आँच पर चलाते हुए बाक़ी सारी सामगी को डालकर लगातार चलाते रहे जब तक की किनारा न छोड दे। सबसे अन्त मे केसर को डाले और अछा से मिलाकर उसे थाली मे हलका घी लगाकर ठीक से फैला दे। ऊपर से बादाम पिसता से सज़ा दे जब ढंढा हे जाए तो मनचाहे आकार मे काट लें।
         
लीजिए आपकी लाजवाब बरफी खाने के लिए तैयार है।