Thursday, February 22, 2018

कबाबी कचौड़ी : अनोखे अंदाज के साथ

सामग्री:
मैदा - 1 कटोरी 
आटा। - 1 कटोरी
बेसन - आधी  कटोरी 
नमक - अंदाज से 
अजवायन - 1 छोटा चम्मच 
गोल मिर्च  पाउडर - 1 छोटा चम्मच 
साबुत ज़ीरा - 1 चम्मच 
हिंग- एक चना बराबर 
घी - 1 बड़ा चम्मच 
तलने के लिए  तेल 
दही जमा हुआ - 1 कटोरी 
प्याज़ मध्यम आकार का - 1 पीसा हुआ 
हरी मिर्च बारीक कटी हुई - 2 ( यदि ईछा हो तो )

विघि:                                                         
एक बड़े बर्तन में आटा, बेसन, मैदा, नमक, अजवायन, हिंग, मिर्च को डालकर ठीक मिलाने के बाद घी को गरम करके आटे में डालकर मिला लें। अब थोड़ा थोड़ा दही डालकर आटे को सख़्त गुँधने के पहले पीसे प्याज़ को भी मिला ले। हाथ मे हल्का पानी लगाकर आटे को गोल करने के बाद एक समान लोइ बना लें।थोड़ा मोटा कचौड़ी बेल कर रखें। कड़ाही में तेल गरम होने के बाद कचौड़ी को मध्यम आँच पर तलें। 
इस कचौड़ी को छोले के साथ खाएँ। ये ज़ायक़ेदार कचौड़ी आप सभी को जरुर पसन्द आयगा।

Wednesday, February 21, 2018

नारियल मुंगफली की सूखी चटनी



सामग्री:
कच्चा  नारियल - 1/2 छिलकर बारीक पीसा हुआ 
मुंगफली दाना - 100gm भूनकर छिलका उतारा हुआ
लहसुन छिला हुआ - 25 से 30 कली
लाल सूखी मिर्च  - 8 से 10 
नमक अनंदाज से
विधी:
Mixie में लहसुन तथा मिर्च को पीस लें। अब मुंगफली के दानों को भी एक बार चला लें और पीसे नारियल नमक डालकर ठीक से पीस लें। पानी नहीं डालना है । 
इस सूखी चटनी को आप बड़ा पाव, रोटी, चावल, पराँठा या ब्रेड के उपर लगाकर भी खा सकते हैं । आपके खाने का ज़ायक़ा कई गुणा बढ़ जायगा । 




पन्चमेल दाल


सामग्री:
चना दाल 
मुंग दाल 
उरद दाल
मसुर दाल 
अरहर दाल 
टमाटर - 2 कटे हुए
अदरक - हरी मिर्च 2 चम्मच पीसा हुआ 
घी अपनी ईछानुसार 
नमक 
जीरा - 1 चम्मच
तेजपता - 2
हिंग - 2 चुटकी 
लाल सूखी मिर्च - 1

बिधि:
सभी दाल को बराबर मात्रा में लेकर ठीक से धो लें। कुकर में हल्दी नमक डालकर पका लें। अब कड़ाही को गरम करके सबसे पहले घी डाले। उसके बाद हिंग, ज़ीरा, मिर्च, तेजपता डालने के बाद अदरक हरी मिर्च को डाले। अब टमाटर को गलने तक पकाए। नमक अन्दाज़ से डालें। अब दाल को भी डालकर  5 से 7 मिनट तक उबालें। 
उपर से धनिया पती से सजाकर गरमागरम परोसें। 

Tuesday, February 20, 2018

राजमा विरयानी


सामग्री :
चावल -  2 कप
पानी - 4 कप  से 6 कप    
ज़ीरा - 1 चमच          
साबुत गरम मसाला :
लौंग -  4, छोटी इलायची -2, तेजपता -2, जावित्री -1 टुकड़ा, स्टार अनीस - 2
घी - 1/2 कप
राजमा - 1 कप उबला हुआ
टमाटर - 4  मध्यम आकार के कटे हुए 
दही -1 बड़ा चम्मच 
अदरक, हरी मिर्च, लहसुन का पेस्ट -2 चम्मच 
धनिया पाउडर -1 चम्मच 
नमक अन्दाज़  से 
हल्दी - चुटकी भर 
प्याज़ - 3 कटे हुए

विधी :
सबसे पहले चावल को साफ़ से धोकर पकने के लिए रख दें। जब चावल आधा पक जाए तो पानी निकाल कर छलनी मे डाल दें । 
गैस पर पैन को गरम करे और घी डाल दे। अब सारा गरम मसाला, ज़ीरा, तेजपता डालकर थोड़ी देर के बाद प्याज़ डालकर गुलाबी होने तक भूने। अब दही, टमाटर डालकर गलने तक पका लें। नमक हल्दी भी डालकर गैस बंद कर दें।
अब एक बड़ें बर्तन (जो oven में आजाए ) में एक चम्मच घी डालें, उस पर सारे चावल को फैला दें। उसके बाद राजमा को भी फैला दें। अन्त में टमाटर, प्याज़, दही, मसाला भूनकर रखा है उसको भी ठीक से फैलाकर oven या Microwave में  5 मिनट grill कर लें।
उपर से धनिया पती से सजाकर गरमागरम परोसें । नोट- इस विरयानी को आप किसी भी रायता के साथ खाए मज़ा आ जाएगा । 

Monday, February 19, 2018

बचे हुए ब्रेड के किनारे का कटलेट

सामग्री:
बचे हुए ब्रेड का किनारा या 5 टुकड़े ब्रेड
बची हुई सब्ज़ी किसी भी तरह की 
अदरक, हरी मिर्च, लहसुन 5 कली महिन कुटा हुआ 
गरम मसाला पाउडर - 1 छोटा चम्मच 
ज़ीरा साबुत - 1 चम्मच 
नमक अन्दाज़ से 
सेकने के लिए तेल

बिधि:
सबसे पहले ब्रेड के किनारों को या ब्रेड को mixie मे चलाकर रख लें। अब सभी सब्ज़ी को कड़ाही मे डालकर गरम कर लें। उसके बाद दबाकर चिकना कर लें। जब ठीक से मिल जाए तो सभी मसाले नमक को डाल कर मिला लें। अन्त मे ब्रेड को भी डालकर गोला बना ले। अब अपनी ईछानुसार कटलेट को बना ले। अब पैन को गरम करके थोड़ा तेल लगाकर कटलेट को धीमी आँच पर सुनहरा होने तक सेके और मनपसंद चटनी के साथ खाए।
सबको जरुर पसन्द आएगा । 

Sunday, February 18, 2018

मुंग दाल का ढोकला

सामग्री :
मुंग दाल - 2  कटोरी 
चावल - आधी कटोरी 
उरद दाल -1 मुठी
नमक - अन्दाज़  से
दही - आधी कटोरी
अदरक, हरी मिर्च पिसी हुई - थोड़ा  सा 
इनो या मीठा सोडा - आधा छोटा चम्मच 
नारियल किसा् हुआ थोड़ा सा 
साबुत हरी मिर्च - 4 
करी पता - 2 डंडी
राई,हिंग,तेल - थोड़ा सा 
नींबू  का रस -2 चम्मच  
चीनी -1 चम्मच (यदि ईछा हो तो )

विधि:
दाल चावल को ठीक से धोकर 6 से 8 घंटे के लिए भीगाकर छोड़ दें। अब भीगे दाल /चावल को महिन पीस लें। इसमें नमक, अदरक, हरी मिर्च, दही को मिलाकर ढककर रख दें। जब खमीर उठ जाए तो सोडा सा ENO भी मिला दें। ढोकला stand में थोड़ा तेल लगा कर, घोल डालकर भाप में पका लें। क़रीब 10 मिनट मे आपका ढोकला पक जायगा । 

अब एक पैन मे तेल डालकर गरम करें। राई, हिंग, करी पता, साबुत मिर्च डाल दें। चीनी, नींबू का रस ज़रा सा पानी भी डाल दे और गैस बन्द कर दें।

ढोकला ठंडा होने के बाद मनचाहे आकार मे काट लें। उपर से तड़का को डाल दें। अंत में उपर से नारियल को डाल दें। 
आपका स्वादिष्ट ढोकला तैयार है । पसन्द की चटनी /सॉस के साथ परोसें।




शाही रसगुल्ला



सामग्री:
ब्रेड - 1 पैकेट
कच्चा नारियल बारीक किसा हुआ 
काजु कटा हुआ - 20
किसमिस - 20 
छोटी इलायची पाउडर - 1 छोटा चम्मच 
दूध - 2 kg 
केसर - 10 धागे 
तलने के लिए घी या सफ़ेद तेल - 1/2 ltr 
चीनी - 200 gm 
चॉंदी का तबक ( silver paper)

विधि:
सबसे पहले दूध को गाढ़ा करके आधा कर ले। उतारने के दस मिनट पहले दूध मे केसर के धागे तथा चीनी अपने हिसाब से डाले। 
अब ब्रेड के किनारे को काटकर रखे। अब नारियल मे काजू, किसमिस, छोटी इलायची पाउडर तथा थोड़ी सी चीनी डालकर अच्छे से मिला लें। अब एक कटोरी मे पानी भरकर रखे और ब्रेड को पानी मे हल्का भीगाकर बीच मे नारीयल मसाला 1 चम्मच डाले और गोल आकार दे। इसीतरह से सभी ब्रेड के रसगुल्लों को भर लें। अब कड़ाही मे तेल गरम करे और थोड़ा थोड़ा करके सभी रसगुल्लों को तलती जाएँ और दूध मे डालती जाए। जब ठनढा हो जाए तो उपर से चॉदी के वर्क से सजाकर शाही रसगुल्लों को पेश करें।
सबको जरुर पसन्द आएगा ।