Tuesday, September 22, 2020

veg तहरी

सामग्री 
  1. चावल - 2 कप 
  2. अदरक दो इंच लहसुन बीस कली लाल मिर्च सबको एकसाथ मिलाकर महीन पीस लेना है 
  3. आलू 2 मध्यम आकार का गाजर 1 मटर आधा कप गोभी कटा हुआ एक कप शिमला मिर्च कटा हुआ आधा कप 
  4. काजू बादाम जितनी इच्छा हो 
  5. गरम मसाला लौंग चार छोटी इलायची दो दालचीनी सबको हल्का कूट ले 
  6. तेजपता 
  7. गोलकी दाना दस बारह 
  8. घी जरुरत भर 
  9. हरी मिर्च लम्बाई में कटी हुई 
  10. चीनी एक चम्मच 
  11. नमक स्वादानुसार 
  12. हल्दी पाउडर आधी चम्मच 
  13. धनिया पती बारीक कटी हुई सजाने के लिए 
  14. अब सबसे पहले चावल को धोकर पीसे मसाले मिलाकर थाली में फैलाकर छोड़ दें और कड़ाही में दो चम्मच धी डालकर सबसे पहले सब्ज़ी को पॉंच मिनट भूनकर निकाल लें अब घी डालने के बाद सभी साबुत मसाले जीरा एक चम्मच तेजपता काजु बादाम डालकर भून लें अब चावल डाले और मध्यम ऑच पर तीन चार मिनट भून लेना है सारी सब्ज़ी नमक हल्दी चीनी मिर्च सबको अच्छे से मिला लें अब कुकर में चार कप पानी डालकर गैस पर रखें गर्म हो जाए सारा चावल डाल दें और ढक्कन बंद कर दें सीटी नहीं लगाना है गैस धीमा रखना है जब पानी सूख जाए तो गैस बंद कर दें और नीचे उपर चलाकर मिला लें । पॉंच मिनट के बाद खाइए रायता या सलाद के साथ बहुत स्वादिष्ट होता है ये तहरी । 

Tuesday, July 23, 2019

भरवाँ पुआ (Stuffed Pua)

सामग्री: 
मैदा 500 gm
दूध 300g
चीनी 500 gm 
खोया 200 gm 
सूखे मेवे मिले जुले बारीक कटे हुए 
केशर के धागे इच्छानुसार 
तलने के लिए घी या तेल 
विधी: 
सबसे पहले मैदा को दूध से घोलकर गाढ़ा गाढ़ा ही दस घंटे के लिए रख दें । 
अब मावे को गरम करके चिकना कर ले और थोड़ी सी चीनी कटे मेवे डालकर मिला लें। कड़ाही का किनारा जब छोड़ने लगे तो गैस को बन्द कर दे।ठनढा होने के बाद छोटे छोटे पेड़े बनाकर रख ले ।
अब मैदे को खुब अच्छे से फेट ले दो चम्मच तेल डालकर मिला ले घोल तैयार है ।
अब जलेबी वाली या फ़्लैट कड़ाही मे तेल या घी डालकर गरम होने दे अब एक गोल मध्यम आकार का चम्मच में पहले घोल डाले उसके उपर पेड़ा रखने के बाद उपर से घोल डाले और गरम तेल मे धीरे से डालते जाए इसी तरह से सारा घोल का पुआ तलना है ।दूसरी तरफ चीनी मे 300 ग्राम पानी डालकर चासनी बना ले केसर के धागे और इच्छा हो तो छोटी ईलायची का पाउडर भी डाल सकते हैं । चासनी बन जाने के बाद गैस बन्द कर दे चासनी ठंढा होने बाद पुआ को डालती जाएँ और पॉंच मिनट के बाद चासनी से बाहर निकालकर रखे ।
आपका स्वादिष्ट भरवाँ पुआ तैयार है इसे आप ठंढा या गरम कैसे भी खा सकते हैं ।

Monday, December 3, 2018

गुड मेवा गोंद तथा मावे की बरफी

सामग्री:
गेहुं का आटा - 400 gm 
गुड - 300 gm 
गोंद - 25 gm 
काजु ,बादाम - 25 दाने 
मावा - 100gm
खसखस - 3 छोटे चम्मच 
घी - 250 gm 
दूध - 1/ 2 कप छोटे कप से 

विधी:
सबसे पहले गुड को या तो चाक़ू से काट लें या mixie मे चलाकर बारीक कर ले टुकड़ा ना रहे । अब काजु बादाम तथा गोंद को घी में fry कर लें । जब ठंढा हो जाए तो mixie मे हल्के से grind कर ले। अब कड़ाही मे घी डालकर आटे को धीमी ऑच पर भूने जबतक की आटा गुलाबी रंगत ना लेले ।एक
बड़े बरतन मे भुना हुआ आटा काजु बादाम तथा गोंद जो हमने crush करके रखा है सबको अच्छे से मिलाए, साथ ही साथ गुड भी मिला लें । दो चम्मच घी गरम करके खसखस के दाने डाल दे। सबको अच्छे से मिलाने के बाद कड़ाही में दूध तथा मावा डालकर गरम करे। जब उबलने लगे तो गैस बंद कर दें। और आटे को डालकर ठीक से मिलाने के बाद घी लगी थाली मे गरम गरम फैला दे । जब ठंढा हो जाए तो मनचाहे आकार मे काट ले । 
इसे बच्चे बड़े सभी शौक़ से खायेंगे ।  

Friday, November 16, 2018

गुलाब जामुन

सामग्री - मावा या खोया 200 gm 
तलने के लिए - घी या सफ़ेद तेल 
आटा - 50 gm 
मीठा सोडा - दो चुटकी 
चीनी - 200 gm 
केसर के धागे - 5 
विधी - सबसे पहले मावा को मसलकर चिकना कर ले । कोइ गुठली ना रहे अब आटा तथा सोडा को भी मिलाकर चिकना करे यदि सख़्त लगे तो थोड़ा दूध
डालकर मावा को मुलायम कर लें । किसी बड़े   बरतन में  चीनी पानी मिलाकर गैस पर गरम करे और दो तार की चासनी बना ले । अंत मे केसर डालकर उबाल आने दे और गैस बन्द कर दें । 
अब कड़ाही मे घी को गरम करे पहले एक गोली बनाकर तलकर देख ले यदि अच्छे से बड़ा हो जाए और टूटे नहीं तो सभी मावे की एक समान गोली बनाकर मध्यम ऑच पर तलती जाए और चासनी मे डालती जाए । इसी तरह से सभी गुलाब
जामुन को तल ले । 
आपका घर मे बना स्वादिष्ट गुलाबजामुन तैयार है । 
नोट - यदि तलते समय गोली टूटने लगे तो थोड़ा आटा मिलाकर एकसार कर ले । 

Thursday, November 15, 2018

corn Flour ki Barfi double layer wali

सामग्री:
Cornflour - 1/2 कप 
दूध - 1 लीटर 
चॉकलेट पाउडर - 5 छोटे चम्मच 
चीनी - 100 gm या अपने स्वादानुसार 
छोटी इलायची - 5 पाउडर किया हुआ 
घी - 1 चाय चम्मच

विधी:
सबसे पहले कड़ाही मे थोड़ा घी लगाकर चिकना कर लें। अब दूध और cornflour को ठीक से मिला ले और गैस पर पकने के लिए रखे । लगातार चलाती रहें ताकी बरतन में चिपके नहीं। चीनी को भी डालकर चलाती रहें, इलायची पाउडर को भी डाल दें। जब किनारा छोड़ने लगे तो आधे घोलके थाली मे थोड़ा घी लगाकर फैला दे। अब जो आधा बचा है उसमें चॉकलेट पाउडर डालकर ठीक से मिला लें। और थाली मे इसे भी डालकर एकसमान फैला दें। जब ठंढा हो जाए तो मनचाहे आकार मे काटे । 
खुद भी खाएँ और मेहमानों को भी खिलाएँ । 

Wednesday, November 14, 2018

शाही टुकड़ा

सामग्री:
ब्रेड - 8 piece 
चीनी - 100 gm 
तलने के लिए - Refined oil 
केसर के धागे - 8
दूध - 1 लीटर 
छोटी इलायची - 2 पाउडर किया हुआ 

विधि:
सबसे पहले दूध को रबड़ी की तरह बना ले।थोड़ी सी चीनी केसर के धागे डालकर रबड़ी को एक तरफ रख दें। 
चीनी मे थोड़ा सा पानी डालकर चासनी बना ले।
अब हर ब्रेड को 4 छोटे टुकड़ों मे काट ले। Frying pan मे तेल डालकर गरम करे और धीमी ऑंच पर सभी ब्रेड के टुकड़ों को गुलाबी होने तक तल ले। और चासनी मे सारे तले हुए ब्रेड को डालकर निकाल ले। अब एक एक टुकड़े को रबड़ी मे डुबाकर प्लेट मे रखे ओर उपर से इलायची पाउडर डाल दे।
स्वादिष्ट शाही टुकड़ा तैयार है बच्चों को भी जरुर 
पसन्द आयगा।

Saturday, November 10, 2018

चुकन्दर का भुजिया

सामग्री 
250 gm चुकन्दर चौकोर टुकड़ों मे कटा हुआ
नमक अपने स्वादानुसार 
2  छोटे चम्मच चना दाल 
2  छोटे चम्मच चम्मच उरद दाल 
1 छोटा चम्मच राई या सरसों दाना 
1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर 
10 करी पते 
2 हरी मिर्च  कटी हुई
2 चाय चम्मच तेल 
आधी कटोरी कच्चा नारियल किसा हुआ 
विधी 
सबसे पहले कड़ाही मे तेल डालकर गरम होने दे । 
अब दोनों दाल करी पता मिर्च डाले जब कड़कने लगे तो चुकन्दर को डाल कर चलाए ।अन्दाज़ से नमक 
डालकर ढक कर पकाए । पक जाने के बाद धनिया 
पाउडर नारियल को डाल दे और पॉंच मिनट के बाद गैस  बन्द कर दें । 
इस भुजिया को आप रोटी चावल के साथ आराम से खा सकते हैं। 
बच्चे बड़े सबके लिए ये पौष्टिक आहार है । 

Sunday, November 4, 2018

जौ का पौष्टिक चिला (Oats) पुदीने की स्वादिष्ट चटनी के साथ





सामग्री:
2 छोटी कटोरी Oats 
1 छोटा चम्मच अदरक पीसा हुआ 
1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
1 चम्मच ज़ीरा 
1/2 चम्मच हल्दी पाउडर 
1 चम्मच नमक या अपने अंदाज से 
1/2 चम्मच चीनी 
धनिया पती बारीक कटी हुई यदि इच्छा हो तो 

विधी:
सबसे पहले Oats को mixie मे पीसकर आटा बना ले और सभी मसाले को डाले तथा थोड़ा थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा घोल बना ले । आख़री मे नमक तथा धनिया पती भी डालने के बाद आपका घोल तैयार है। गैस पर तवा को गरम करे और थोड़ा तेल लगाकर चिकना कर ले । आप घी या सफ़ेद तेल कुछ भी Use कर सकते है । गरम होने के बाद घोल को तवे पर बड़े चम्मच की सहायता से फैला दे और धीमी अॉच पर गुलाबी होने तक सेके और गरमागरम चिले काे चटनी के साथ खाएँ।

पुदीने की चटनी 
सामग्री:
1 गुच्छा पुदीने की पती साफ़ की हुई 
1 काग़ज़ी नींबू का रस 
2 चम्मच शहद 
1 छोटा चम्मच काला नमक 
हरी मिर्च 1 यदि मन हो तो 

विधी:
सभी सामग्री को एकसाथ जार मे डाले और महिन चटनी पीस ले तथा चिले के साथ मे खाए और बच्चों 
को भी खिलाए।बहुत ही पौष्टिक आहार है । 

Tuesday, May 15, 2018

Paan ki Kulfi ( पान की क़ुल्फ़ी )



सामग्री:
पान का ताज़ा पता - 15 से 20 बारीक पीस कर रस छाना हुआ 
दूध - 2 लीटर 
चीनी- 125 gm
काजू - 10 
बादाम - 10
विधि:
सबसे पहले दूध को किसी बड़े बर्तन में डालकर गैस पर गाढ़ा होने दें । जब दूध आधा हो जाए तो काजू बादाम को बारीक पीस ले थोड़ा दूध डालकर ठीक से चलाकर गाढ़े किए हुए दूध में सभी को ठीक से मिलाने के बाद चीनी को भी डालकर क़रीब पॉच मिनट उबालने के बाद गैस बन्द कर दें । जब ठीक से ढंढा हो जाए तो पान के रस या juice को भी ठीक से मिला ले । अब थोड़ा थोड़ा करके mixie jar में दूध को फेट कर हल्का कर लें । Airtight बर्तन में या क़ुल्फ़ी mould में डालकर जमा लें । तीन से चार घंटे में क़ुल्फ़ी जम जाएगा । 
अब आप पान क़ुल्फ़ी का मज़ा ले सकते है ।


Monday, March 19, 2018

Mixed Veg Sabji (Baked)


सामग्री :
पनीर -  200 gm 
शिमला मिर्च - 200 gm
गाजर -  200 gm 
फूल गोभी -  200 gm 
टमाटर-  400 gm
प्याज़ -  200 gm 
नमक - अन्दाज़ से 
लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटा चम्मच 
दही -   2 छोटी कटोरी फेंटा हुआ
गरम मसाला पाउडर -  2 छोटे चम्मच
गोल मिर्च पाउडर - 1 छोटा चम्मच 
शहद -  2 छोटे चम्मच 
विधि :
सारी सब्ज़ियों को ठीक से धोकर एक समान काट लें । पनीर को भी एक समान काट कर रख लें । टमाटर को mixie मे महिन पीस लें तथा एक पैन में गरम करके पानी सुखा लें । आधी सब्ज़ी को एक बड़े बर्तन में डालें । टमाटर में नमक, मिर्च पाउडर, एक चम्मच गरम मसाला पाउडर एक चम्मच शहद डालकर सब्ज़ी को डालकर ठीक से मिला लेने के बाद 1 घंटे के लिए ढककर छोड़ दें। अब बचे मसाले को दही में मिला ले तथा सारी सब्ज़ी पनीर को डालकर मिलाने के बाद ढककर छोड़ दें । 
पहले oven को warm करें। 180०c temp में रखें। Tray में हल्का greasing करके आधी सब्ज़ी को भरकर डालें। बीस से पचीस मिनट में आपकी सब्ज़ी Baked हो जाएगी । इसी तरह से दो बार मे सारी सब्ज़ियों को Bake कर लें और गरमा गरम खाएँ और खिलाएँ ।
बग़ैर तेल की सब्ज़ी खाने में बड़ी स्वादिष्ट लगती है। इसी तरह से अपने पसन्द की कोई भी सब्ज़ी जैस बरोकली, जूकनी, बँधागोबी आदि का भी बनाया जा सकता है ।

Friday, March 16, 2018

Ragi Barfi ( mother Hood Special)

सामग्री :
रागी (मडुआ) - 1छोटी कटोरी
दूध - 4 कटोरी
चीनी - 1कटोरी या अंदाज से
धी - 1 चम्मच 
हरी छोटी इलाइची का पाउडर - 4  
विधि :
रागी को पानी में 4/5 घंटे के लिए भीगने दें। इस रागी को एक कपड़े में बाँध कर अंकुरित होने को रख दें। जब थोड़ा अंकुरित हो जाए तो Mixie में पीस कर,पेस्ट को छान लें।
अब इसमें दूध मिलाकर कड़ाही में गैस पर गरम करें। खौलने पर लगातार चलाते रहें। जब किनारा छोड़ने लगे तो चीनी और इलायची पावडर डालकर थोड़ी देर चलाए। अब गैस बंद कर दें।
एक थाली में थोड़ा धी लगाकर इसे फैला दें। ठंडा होनेपर बरफी के आकार में काट लें।
ये बरफी नई माँ के लिए पौष्टिक आहार है ।


Monday, February 26, 2018

चुकंदर (Beetroot) कटलेट


सामग्री:
ब्रेड  - 6 पीस 
चुकंदर - 100 gm या एक बड़ा सा
चना दाल  - 100 gm भिगोया हुआ 
हरी मिर्च - 1 बारीक कटी हुई 
नमक - अन्दाज़ से 
गोल मिर्च पाउडर - आधा चम्मच 
गरम मसाला पाउडर - आधा चम्मच 
कटलेट सेकने के लिए तेल - अन्दाज़ से 
लहसुन - 5 कली
विघि:
चुकन्दर को उबालकर कदुकस कर लें। अब दाल को कुकर में डालें साथ ही लहसुन भी डाल दें। जब दाल पक जाए तो ब्रेड को तोड़कर डाल दें और चुकन्दर भी मिला लें। अब इसमें नमक तथा सारे मसाले डालकर अच्छे से मिलाकर चिकना कर लें । अब एक बराबर लोइ बनाकर कटलेट का आकार दें। आप चाहे तो पैन मे हल्का गुलाबी सेकें या तल लें।
इसे आप किसी भी चटनी या सौस के साथ खाएँ। 



Sunday, February 25, 2018

दाल कद्दू



सामग्री :
चना दाल - 100 gm
अरहर( तुअर दाल ) - 50gm
मुंग दाल - 25 gm 
कद्दू - 200 gm 
नमक - अन्दाज़ से 
हल्दी पाउडर - 1 छोटा चम्मच 
दालचीनी -1’’ का टुकड़ा 
अदरक हरी मिर्च पीसा हुआ - 1 छोटा चम्मच 
ज़ीरा - 1 छोटा चम्मच 
हिंग - अन्दाज़ से 
लाल मिर्च - 1
घी - 2 छोटा चम्मच 
तेजपता - 1 
टमाटर - 1 कटा हुआ 
प्याज़ - 1बारीक कटा हुआ 
धनिया पती बारीक कटी हुई - अन्दाज़ से

विधि:
सभी दाल को ठीक से धो लें। इसमें नमक, हल्दी, पीसी हुई अदरक हरी मिर्च, दालचीनी के टुकड़े को डालकर कुकर मे 2-3 सीटी लगा कर पका लें। अब कद्दू को छिलकर थोड़े बड़े टुकड़ों मे काट लें और दाल मे डाल दें। टमाटर को भी डालकर 1 सीटी लगा दें। अब छोटे पैन मे घी गरम करें। घी में ज़ीरा, हिंग, मिर्च, तेजपता डालने के बाद कटे प्याज़ को धीमी ऑच पर गुलाबी होने तक भूनें। अब इसे दाल मे डालकर ठीक से मिला लें। उपर से धनिया पती से सजाकर चावल या रोटी के साथ परोसें। 
ये दाल काफ़ी स्वादिष्ट एवं पौष्टिक है।

Friday, February 23, 2018

पौष्टिक पराठा

सामग्री:
आटा बड़ा कप
दही एक छोटा कप 
नमक 
अजवायन 
प्याज़ तीन छोटे आकार का महिन कटा हुआ 
हरी मिर्च दो महिन कटा हुआ 
तेल या घी 
हल्दी आधा चम्मच 
धनिया पती बारिक कटा हुआ एक छोटा कप

बिधि:
सबसे पहले आटे में नमक डाले। दही को डालकर आटे का गाढ़ा घोल तैयार करने के बाद एक घंटे के लिए ढककर छोड़ दें । उसके बाद घोल में सभी सामग्री को डाल दें। अब पैन को गरम करे और एक बड़ा चम्मच घोल डालकर तेल को डालते हुए पराठे बना ले। दोसे की तरह मोड़कर रखे और बीच से काटकर रखें। इसी तरह से सभी पराँठों को बना ले बच्चों के लिए बेहतरीन टिफ़िन है । crushed सब्ज़ी के साथ खाने को दें। 
आपका  पौष्टिक पराठा तैयार है । 





crushed Sabji


सामग्री:
पनीर - 100 gm
फ़्रेंच बींस - 100 gm
गाजर - 100 gm 
शिमला मिर्च - 100 gm
टमाटर - 150 gm 
हरी मिर्च - 2  
सादा नमक 
काला नमक 
गोल मिर्च पाउडर - 1 छोटा चम्मच 
धनिया पत्ती कटी हुई - 2 चम्मच 
सफ़ेद तेल या मक्खन - 2 बड़े चम्मच 
काजू - 8 या 10 कुटा हुआ
बिधि:
सबसे पहले सभी सब्ज़ी को धोकर छोटे छोटे टुकड़ों में काट ले। टमाटर हरी मिर्च को भी काट ले। अब कुकर में थोड़ा नमक डालकर सब्ज़ी को एक सीटी लगा दें। लेकिन टमाटर पनीर को नहीं डालना है। अब पैन को गरम कर ले और तेल डाल दें । पहले टमाटर डालकर गलने तक पकाएँ । जब पक जाए तो सारी सब्ज़ियों को भी डाले। सारे मसाले नमक पनीर को भी डालने के बाद सब्ज़ी को ठीक से crush कर दें। 
अन्त में धनिया पती डालने के पहले 8 या 10 काजू को भी mixie में crush करके डाल दे और अच्छे से मिला लें। 
यह सब्ज़ी छोटे बच्चों के लिए बहुत ही अच्छी है।




Thursday, February 22, 2018

कबाबी कचौड़ी : अनोखे अंदाज के साथ

सामग्री:
मैदा - 1 कटोरी 
आटा। - 1 कटोरी
बेसन - आधी  कटोरी 
नमक - अंदाज से 
अजवायन - 1 छोटा चम्मच 
गोल मिर्च  पाउडर - 1 छोटा चम्मच 
साबुत ज़ीरा - 1 चम्मच 
हिंग- एक चना बराबर 
घी - 1 बड़ा चम्मच 
तलने के लिए  तेल 
दही जमा हुआ - 1 कटोरी 
प्याज़ मध्यम आकार का - 1 पीसा हुआ 
हरी मिर्च बारीक कटी हुई - 2 ( यदि ईछा हो तो )

विघि:                                                         
एक बड़े बर्तन में आटा, बेसन, मैदा, नमक, अजवायन, हिंग, मिर्च को डालकर ठीक मिलाने के बाद घी को गरम करके आटे में डालकर मिला लें। अब थोड़ा थोड़ा दही डालकर आटे को सख़्त गुँधने के पहले पीसे प्याज़ को भी मिला ले। हाथ मे हल्का पानी लगाकर आटे को गोल करने के बाद एक समान लोइ बना लें।थोड़ा मोटा कचौड़ी बेल कर रखें। कड़ाही में तेल गरम होने के बाद कचौड़ी को मध्यम आँच पर तलें। 
इस कचौड़ी को छोले के साथ खाएँ। ये ज़ायक़ेदार कचौड़ी आप सभी को जरुर पसन्द आयगा।

Wednesday, February 21, 2018

नारियल मुंगफली की सूखी चटनी



सामग्री:
कच्चा  नारियल - 1/2 छिलकर बारीक पीसा हुआ 
मुंगफली दाना - 100gm भूनकर छिलका उतारा हुआ
लहसुन छिला हुआ - 25 से 30 कली
लाल सूखी मिर्च  - 8 से 10 
नमक अनंदाज से
विधी:
Mixie में लहसुन तथा मिर्च को पीस लें। अब मुंगफली के दानों को भी एक बार चला लें और पीसे नारियल नमक डालकर ठीक से पीस लें। पानी नहीं डालना है । 
इस सूखी चटनी को आप बड़ा पाव, रोटी, चावल, पराँठा या ब्रेड के उपर लगाकर भी खा सकते हैं । आपके खाने का ज़ायक़ा कई गुणा बढ़ जायगा । 




पन्चमेल दाल


सामग्री:
चना दाल 
मुंग दाल 
उरद दाल
मसुर दाल 
अरहर दाल 
टमाटर - 2 कटे हुए
अदरक - हरी मिर्च 2 चम्मच पीसा हुआ 
घी अपनी ईछानुसार 
नमक 
जीरा - 1 चम्मच
तेजपता - 2
हिंग - 2 चुटकी 
लाल सूखी मिर्च - 1

बिधि:
सभी दाल को बराबर मात्रा में लेकर ठीक से धो लें। कुकर में हल्दी नमक डालकर पका लें। अब कड़ाही को गरम करके सबसे पहले घी डाले। उसके बाद हिंग, ज़ीरा, मिर्च, तेजपता डालने के बाद अदरक हरी मिर्च को डाले। अब टमाटर को गलने तक पकाए। नमक अन्दाज़ से डालें। अब दाल को भी डालकर  5 से 7 मिनट तक उबालें। 
उपर से धनिया पती से सजाकर गरमागरम परोसें।