Sunday, February 18, 2018

मुंग दाल का ढोकला

सामग्री :
मुंग दाल - 2  कटोरी 
चावल - आधी कटोरी 
उरद दाल -1 मुठी
नमक - अन्दाज़  से
दही - आधी कटोरी
अदरक, हरी मिर्च पिसी हुई - थोड़ा  सा 
इनो या मीठा सोडा - आधा छोटा चम्मच 
नारियल किसा् हुआ थोड़ा सा 
साबुत हरी मिर्च - 4 
करी पता - 2 डंडी
राई,हिंग,तेल - थोड़ा सा 
नींबू  का रस -2 चम्मच  
चीनी -1 चम्मच (यदि ईछा हो तो )

विधि:
दाल चावल को ठीक से धोकर 6 से 8 घंटे के लिए भीगाकर छोड़ दें। अब भीगे दाल /चावल को महिन पीस लें। इसमें नमक, अदरक, हरी मिर्च, दही को मिलाकर ढककर रख दें। जब खमीर उठ जाए तो सोडा सा ENO भी मिला दें। ढोकला stand में थोड़ा तेल लगा कर, घोल डालकर भाप में पका लें। क़रीब 10 मिनट मे आपका ढोकला पक जायगा । 

अब एक पैन मे तेल डालकर गरम करें। राई, हिंग, करी पता, साबुत मिर्च डाल दें। चीनी, नींबू का रस ज़रा सा पानी भी डाल दे और गैस बन्द कर दें।

ढोकला ठंडा होने के बाद मनचाहे आकार मे काट लें। उपर से तड़का को डाल दें। अंत में उपर से नारियल को डाल दें। 
आपका स्वादिष्ट ढोकला तैयार है । पसन्द की चटनी /सॉस के साथ परोसें।




No comments:

Post a Comment