Wednesday, April 14, 2010

Dahi Chawal (Curd Rice)

सामग्री:
पके हुए चावल - 3 कटोरी
दही - 2 छोटी कटोरी 
तेल  -3 छोटे चम्मच 
करी पत्ता - 10
राइ दाने - 1 चम्मच 
साबूत लाल मिर्च - 2
नमक - अन्दाजसे 
चना दाल - 2 छोटे चम्मच 
उरद दाल - 1 छोटे चम्मच 
विधि :
चना दाल और उरद दाल को 15 मिनट पहले पानी में भीगा कर रख दे.अब कडाही में तेल डालकर गैस पर रखे.जब तेल गर्म हो जाये तो राइ,मिर्च,करी पत्ता को डाल दे,चटकने लगे तो दोनों दाल को भी डाल दे.अब चावल डालकर चलाये.2 मिनट के बाद दही और नमक भी डाल दे.5 से 7 मिनट के बाद आपका दही चावल तैयार है .इसे आप गरमागरम खाए.सिर्फ पापड़ या सलाद के साथ मजे से खा सकते है.

No comments:

Post a Comment