Sunday, April 11, 2010

Panir Tikka

सामग्री :
पनीर - 400 gram
बेसन  -3 बड़े चम्मच 
ताजा दही जमा हुआ -1 कटोरी 
अदरख का पेस्ट - 1 बड़ा चम्मच 
निम्बू का रस - 1 बड़ा चम्मच
लहसुन का पेस्ट - 1 बड़ा चम्मच 
जीरा पावडर - 1/2 चम्मच 
लाल मिर्च पावडर - 1 बड़ा चम्मच 
गरम मसाला पावडर - 1/2 चम्मच 
चाट मसाला - 1 छोटा चम्मच 
तेल या मख्खन - 2 बड़े चम्मच  
नमक - अंदाज से 
विधि :
1.पनीर को 1 इंच के टुकडो में काट ले. 
2.बेसन को धीमी आंच पर सूखे कडाही में भून लें .
3.दही को मलमल के कपडे में 15 से 20 मिनट के लिए टांग दे .
4.अब दही में अदरख लहसुन का पेस्ट,लाल मिर्च पावडर,निम्बू का रस,जीरा  पावडर,गरम मसाला पावडर,भुना बेसन ,नमक सभी मसाले को एक साथ  मिला ले.
5.इस मिश्रण में पनीर को डाले और 1 घंटे भीगने दे.
6 पनीर को सिक में लगाये.
7 पहले से गर्म ओवेन या तंदूर में 10 मिनट तक सेके.यदि ओवेन में सेकना है तो 200 डीग्री पर रंग बदलने तक सके.
8.सिक पर तेल या बटर लगाये और 5 मिनट तक सेके और गरम पर ही चाट मसाला भुरक कर गरमागरम खाए या खिलाये.  

1 comment: